Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IMD Issues Heatwave Alert in Several States
दिल्ली का मौसम | Image: representative

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष पर इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें शुभकामनाएं

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड