अपडेटेड 3 January 2024 at 22:16 IST
गुरुग्राम के एक गांव में घुसकर किशोर को घायल करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया
गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में घुसकर 13 वर्षीय किशोर को घायल करने वाले तेंदुए को बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सात घंटे की कोशिशों के बाद पकड़ लिया।
- भारत
- 2 min read

गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में घुसकर 13 वर्षीय किशोर को घायल करने वाले तेंदुए को बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सात घंटे की कोशिशों के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे तेंदुआ गांव में देखा गया था।
पुलिस के अनुसार गांव के अंदर सड़कों पर घूम रहे तेंदुए की वीडियो एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे हो गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब तेंदुआ एक घर में घुसा तो प्रभात नामक किशोर बाहर आया तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि किशोर के पैरों और पीठ पर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सात घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया, वह एक घर की रसोई में घुस गया था और वन अधिकारी ने उसे वहीं पकड़ लिया।
Advertisement
खेड़की दौला थाने के प्रभारी अमित बेनीवाल ने कहा, "वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश करने के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह खतरे से बाहर है।" एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ नर है और उसकी आयु चार वर्ष जबकि वजन 60 किलोग्राम से अधिक है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे अरावली में छोड़ा जाएगा।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 January 2024 at 22:16 IST