दिल्ली के मुकुंदपुर में घर में सिलेंडर ब्लास्ट, धमाके के बाद भरा-भराकर गिर गया पूरा मकान; मलबे में दबे कई लोग

दिल्ली के मुकुंदपुर में इलाके में जोरदार ब्लास्ट की खबर है। धमाके में एक मकान के गिरने की भी सूचना है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने इस धमाके की जानकारी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Mukundpur Blast
Delhi Mukundpur Blast | Image: ANI

दिल्ली के मुकुंदपुर में इलाके में जोरदार ब्लास्ट की खबर है। धमाके में एक मकान के गिरने की भी सूचना है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने इस धमाके की जानकारी दी है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9:37 बजे मुकुंदपुर में एक संदिग्ध धमाके और उसके बाद घर ढहने की सूचना मिली। मौके पर तुरंत 5 दमकल गाड़ियां भेजी गईं, और आपातकालीन टीमें स्थिति का जायजा ले रही हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

LPG सिलेंडर फटने से धमाका

आगे की जांच के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि यह धमाके LPG सिलेंडर फटने से हुई है। सिलेंडर ब्सास्ट के बाद एक मंजिल मकान ढह गया है। तलाशी और बचाव अभियान मौके पर जारी है। मलबे को हटाने काम किया जा रहा है, ताकि नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सके। 

हादसे में 6 लोग घायल

दिल्ली पुलिस के अनुसार,  मुकुंदपुर इलाके में LPG सिलेंडर फटने के बाद एक मकान गिर गया। इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इस समय उनकी मौजूदा हालत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता; डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड