दिल्ली में बारिश के बाद साफ रहा आसमान, न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

दिल्ली में बृहस्पतिवार को बारिश के बाद आसमान साफ ​​रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने 3.7 मिमी वर्षा दर्ज की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi rains
दिल्ली बारिश | Image: PTI

दिल्ली में बृहस्पतिवार को बारिश के बाद आसमान साफ ​​रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने 3.7 मिमी वर्षा दर्ज की।

विभाग के अनुसार अन्य मौसम केंद्रों में पालम में 8.6 मिमी, पूसा में 7.5 मिमी और मयूर विहार में चार मिमी वर्षा दर्ज की गई। शहर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था, तथा दिन में आर्द्रता का स्तर 74 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

Advertisement

विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।  

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड