Delhi: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दिल्ली का प्रीत विहार इलाका, शोशा क्लब के बाहर फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली

Preet Vihar Shosha Club Firing news: दिल्ली के प्रीत विहार के शोशा क्लब के बाहर गोलीबारी हुई। घटना में एक युवक घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Preet Vihar Shosha Club Firing Incident
प्रीत विहार के शोश क्लब के बाहर फायरिंग | Image: Republic, X

Delhi news: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके से गोलीबारी की घटना सामने आई है। शोशा क्लब के बाहर शनिवार (4 अप्रैल) तड़के फायरिंग हुई है, जिसमें 21 साल का युवक समीर घायल हो गया। उसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े चार बजे जीटीबी अस्पताल से पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक युवक को गोली लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची।

क्लब के अंदर हुआ विवाद

जांच के दौरान मालूम चला कि समीर अपने दोस्तों के साथ प्रीत विहार स्थित शोशा क्लब गया था। इस दौरान क्लब के अंदर उसकी दूसरे लड़कों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष क्लब से बाहर सर्विस रोड की ओर आ गए। तब ही एक अज्ञात शख्स ने फायरिंग कर दी। इस दौरान समीर के दाहिने पैर (घुटने के नीचे) गोली लग गई। घायल समीर नूर-ए-इलाही, घोंडा का रहने वाला है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। समीर ने पुलिस को बताया है कि वह हमलावर को जानता नहीं है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Advertisement

इससे पहले भी इसी क्लब में झगड़े की खबर सामने आ चुकी है, लेकिन तब उसकी थाना में कोई शिकायत नहीं हुई थी।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अगला शिकार कौन है, जो लोकप्रिय हो रहा, मैंने कह दिया था ये गया क्योंकि...', राघव चड्ढा को लेकर कुमार विश्वास की भविष्यवाणी फिर हुई VIRAL
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड