अपडेटेड 6 October 2024 at 15:57 IST

BJP विधायक के पैरों में क्यों लेट गए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज? जानिए पूरा मामला, फोटो वायरल

दिल्ली में इन दिनों बस मार्शलों की बहाली का मुद्दा गरमाया है। इस लेकर बीजेपी और AAP एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Saurabh Bhardwaj held feet of BJP MLA
Saurabh Bhardwaj held feet of BJP MLA | Image: X@AamAadmiParty

दिल्ली में इन दिनों बस मार्शलों की बहाली का मुद्दा गरमाया है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और AAP के विधायक उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की। मगर इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि दिल्ली सरकार के मंत्री BJP विधायक के पैरों में लेट गए। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। AAP ने अपने X हैंडल पर भी घटना का वीडियो शेयर किया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) बस मार्शलों की बहाली के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। शनिवार को इसका एक नजारा देखने को भी मिला। दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा विधायकों के साथ शनिवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और बसों में मार्शल बहाल करने के लिए एक कैबिनेट नोट सौंपा। हालांकि, कुछ देर बाद ही AAP और BJP के बीच उस वक्त इस मुद्दे पर सहमति टूटती नजर आई जब आप नेताओं ने भाजपा पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

 LG हाउस के बाहर खुब चला ड्रामा

दोनों दलों के विधायकों के उपराज्यपाल के आवास पर पहुंचने के बाद आप नेताओं ने भाजपा विधायकों पर आरोप लगाया कि इन्होंने उपराज्यपाल से कैबिनेट नोट पर हस्ताक्षर करने की बात नहीं की। AAP ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को वापस LG हाउस जाने को कहा। इस दौरान दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के पैरों पर गिर गए और उनसे अनुरोध किया कि वे आप नेताओं के साथ उपराज्यपाल के आवास पर चलें और बसों में मार्शल की बहाली पर सक्सेना की मंजूरी लें, जबकि मुख्यमंत्री अपनी कार छोड़कर भाजपा नेता की कार में बैठ गईं।

BJP विधायक के पैरों में लेटे सौरभ भारद्वाज

आप ने घटना का वीडियो शेयर कर X पोस्ट में लिखा, बस मार्शलों की बहाली के लिए किसी भी हद तक जाएगी AAP। बस मार्शलों की बहाली के लिए जब LG House जानें से बचकर भाग रहे थे भाजपा के विधायक तो मंत्री सौरभ भारद्वाज जी ने पकड़ लिए उनके पैर।  कठिन संघर्ष के बाद आखिर भाजपा के विधायकों को LG House ले जाया जा सका। LG से नोट पारित कराने से पहले BJP MLAs ने की भागने की कोशिश।

Advertisement

 बस मार्शल की बहाली का मुद्दा

इससे पहले दिन में भाजपा विधायकों ने बस मार्शल की बहाली के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस मार्शल की बहाली पर नोट पारित करने के लिए मंत्रिमंडल की तत्काल बैठक होगी। उन्होंने भाजपा विधायकों से अपील की कि वे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर नोट को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास ले जाएं।

यह भी पढ़ें:'चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा', जनता की अदालत में केजरीवाल का ऐलान

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 October 2024 at 15:57 IST