Delhi Building Collapase: CM रेखा गुप्ता घायलों से मिलने पहुंची AIIMS, बताया कैसी है अब बच्चों की कंडीशन; आर्थिक मदद का भी किया ऐलान
सत्य निकेतन इलाके में इमारत हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज दिल्ली AIIMS में चल रहा है। सीएम रेखा गुप्ता घायलों से मुलाकात करने अस्पताल पहुचीं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।
- भारत
- 3 min read

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुई इमारत गिरने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। मलबे के अंदर से 12 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया था। घायलों को इलाज दिल्ली के AIIMS में चल रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घायलों से मुलाकात करने मंगलवार को AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया। इलाज का खर्च सरकार उठाएगी ।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इस बहुमंजिला इमारत का इस्तेमाल लड़कों के छात्रावास के रूप में हो रहा था। 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। हादसे के समय बिल्डिंग के बेसमेट में कुछ काम चल रहा था, जिसके चलते कई मजदूर भी इसकी चपेट में आ गए।
AIIMS पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
मलबे के नीचे से 12 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की हालत के बारे में सीएम रेखा गुप्ता ने मुलाकात के बाद बताया है। साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढ़ांढस भी बढ़ाया।
सीएम ने बताया कैसी है घायलों की हालत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं घायल बच्चों से मिली हूं। 12 लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया था; उनमें से सात की मौत हो चुकी थी। उन सात लोगों में से दो मजदूर थे। एक मजदूर यहां भर्ती है और अभी उसकी हालत ठीक है; उसके पैर में गंभीर चोट है जिसका इलाज चल रहा है। यहां भर्ती दो बच्चे पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें आज छुट्टी दे दी जाएगी। एक बच्चा ICU में है; उसकी हालत ज्यादा गंभीर है और वहां उसका इलाज चल रहा है।"
Advertisement
आर्थिक मदद का ऐलान
सीएम ने आगे कहा, मैं उनके माता-पिता से भी मिली हूं। हालात को देखते हुए हमने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उन्हें सबसे अच्छा मेडिकल इलाज दिया जाएगा और सरकार पूरी मदद और सहायता करेगी। हम इन बच्चों और मजदूरों के परिवारों को आर्थिक मदद भी देंगे। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया है, वे शव लेकर दिल्ली से जा चुके हैं। सरकार ने सभी जरूरी इंतजाम किए थे और हम सभी माता-पिता के संपर्क में हैं। ठीक बगल में एक और इमारत है। वह इमारत खतरनाक है; उसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। उसे कल गिराने की कार्रवाई की जाएगी।"