जेल से बाहर आते ही संजय सिंह बोले- ये संघर्ष का समय है; तिहाड़ के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का जश्न
Sanjay Singh Released: तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सांसद संजय सिंह ने कहा- यह संघर्ष का समय है। जेल के ताले टूटेंगे, सारे नेता छूटेंगे।
- भारत
- 2 min read

Sanjay Singh Released: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह लगभग छह महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। AAP सांसद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने पर AAP कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उस पर संजय सिंह ने कहा कि ‘यह जश्न का नहीं, बल्कि संघर्ष का समय है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को हिरासत में रखा गया है। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे…’
जमानत के बाद तिहाड़ जेल से AAP नेता संजय सिंह की रिहाई होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी थी। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि अगर सिंह को मामले में जमानत दी जाती है, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। संजय सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती थे।
'अरविंद केजरीवाल छूटेंगे'
संजय सिंह की जमानत होने पर दिल्ली सरकार मे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी संजय सिंह से मिलता जुलता बयान दिया। उन्होंने कहा, 'ये समय खुशी मनाने का नहीं है ये समय संघर्ष करने का है। अभी हमारे तीन बड़े नेता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल के अंदर हैं और जब तक वो नहीं छूटेंगे, हम खुशी नहीं मनाएंगे बल्कि संघर्ष करेंगे। जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।"
4 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED ने AAP के राज्यसभा सांसद आम संजय सिंह को 4 अक्टूबूर, 2023 को गिरफ्तारी किया था। उनकी यह गिरफ्तारी दिल्ली के सरकारी आवास से हुई थी। गिरफ्तार करने से पहले ED ने संजय सिंह से आबकारी नीति मामले में कई घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। अब करीब छह महीने बाद AAP सांसद को जमानत मिल गई है।
Advertisement
ये भी पढ़ें: शराब घोटाले में आरोपी संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, 6 महीने बाद AAP के लिए आई बड़ी खुशखबरी