'क्या मेरी पत्नी रोहिंग्या है? BJP ने दो बार दिया वोट कटवाने का आवेदन', AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

संजय सिंह ने वादा किया BJP ने उनकी पत्नी अनीता सिंह का नाम वोटर्स लिस्ट से कटवाने के लिए 2 बार आवेदन किया और पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjay Singh Wife Vote delete
AAP सांसद संजय सिंह का BJP पर बड़ा आरोप | Image: X

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जमकर हो रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि BJP उनकी पत्नी का नाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश कर रही है।

संजय सिंह ने दावा किया बीजेपी ने उनकी पत्नी अनीता सिंह का नाम नई दिल्ली विधानसभा सीट की वोटर्स लिस्ट से कटवाने के लिए 2 बार आवेदन दिया है। अनीता सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली में बसे पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा- 'मेरी धर्मपत्नी अनीता सिंह पूर्वांचल की रहने वाली हैं और BJP वालों ने इनका वोट कटवाने की एप्लीकेशन 2 बार दी है। BJP वाले हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह चुनावी घोटाला करके दिल्ली में भी चुनाव जीतना चाहते हैं।'

'25 और 26 दिसंबर को दो आवेदन'

संजय सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं। पूर्वांचली पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हैं, जो दशकों से दिल्ली में बसे हैं और शहर में मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधित्व वाली नई दिल्ली सीट की मतदाता सूची से उनकी पत्नी का नाम हटाने के लिए 25 और 26 दिसंबर को दो आवेदन दायर किए गए थे।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में मतदाता सूची से पूर्वांचली मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाने के लिए बीजेपी उन्हें सबक सिखाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

'क्या मेरी पत्नी रोहिंग्या है?'

संजय सिंह ने मीडिया के सामने वो एप्लिकेशन भी दिखाई जिसमें अनीता सिंह की डिटेल दी गई है। उसमें लिखा है कि अनीता सिंह वहां से शिफ्ट हो चुकी हैं, इसलिए वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जाए। AAP नेता मनोज तिवारी की एक ऑडियो भी सुनाई। जिसमें बीजेपी नेता कह रहे हैं कि वोट काटने के लिए उन लोगों का आवेदन किया गया है, जो रोहिग्या और बांग्लादेशी है। संजय सिंह ने इसपर सवाल किया कि क्या मेरी पत्नी भी बांग्लादेशी या रोहिग्या है?

ये भी पढ़ें: South Korea Plan Crash: दक्षिण कोरिया विमान क्रैश में 175 से ज्यादा लोगों की मौत, हादसे की हो रही जांच 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड