अपडेटेड 12 February 2026 at 16:26 IST

India AI Impact Summit ने दिल्ली के होटलों के किराए में लगाई आग, 5 स्टार होटल में एक रात का रेट 30 लाख रुपये के पार

16-20 फरवरी को भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 होना है। इससे पहले दिल्ली में लग्जरी होटलों की भारी डिमांड है। ताज पैलेस जैसे टॉप होटलों में प्रेसिडेंशियल सुइट का एक रात का किराया 30 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों में 2-3 लाख होता है।

Follow : Google News Icon  
Rooms in Delhi hotels up to 30 lakh per night India AI Impact Summit 2026
होटलों के किराए में लगी आग | Image: Instagram/tajpalacenewdelhi

नई दिल्ली में होने वाले India AI Impact Summit 2026 से पहले होटल इंडस्ट्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लग्जरी होटल्स में कमरों के रेट कई गुना बढ़ गए हैं। यह समिट 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है।

India AI Impact Summit 2026 पहला वैश्विक AI सम्मेलन है जो ग्लोबल साउथ में हो रहा है, जहां दुनिया भर के नेता, टेक कंपनियों के CEO और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे।

एक रात का किराया 30 लाख रुपये

समिट के कारण दिल्ली के लग्जरी और पांच सितारा होटलों में भारी भीड़ है। ज्यादातर कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं और बाकी बचे कमरों के दाम आसमान छू रहे हैं। ताज पैलेस जैसे टॉप होटल में प्रेसिडेंशियल सुइट और गार्डन प्रेसिडेंशियल सुइट जैसी लग्जरी श्रेणियों का किराया एक रात के लिए 30 लाख रुपये तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में ये सुइट 2-3 लाख रुपये के आसपास रहते हैं, लेकिन समिट के दौरान डिमांड इतनी ज्यादा है कि रेट्स 10-15 गुना तक बढ़ गए हैं।

होटल ताज प्लेस की वेबसाइट पर जाकर जब हमने रूम के किराए को देखा, तो यहां 19 से 20 फरवरी तक के प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया 30 लाख रुपए पहुंच चुका है। सुइट में मिलने वाली सुविधाएं की बात करें तो इसमें नाश्ता, एक तरफ एयरपोर्ट तक ट्रांसपोर्ट और भी बहुत कुछ शामिल है।

Advertisement

लग्जरी होटलों में ये ही हाल

वही दूसरे होटलों के भी रेट्स में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई जगहों पर सुइट्स एक रात के लिए 5 लाख से 30 लाख रुपये के बीच बिक रहे हैं। होटल इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इतने बड़े इवेंट में दुनिया भर से आने वाले डेलीगेट्स, टॉप एग्जीक्यूटिव्स और गवर्नमेंट ऑफिशियल्स की वजह से यह बढ़ोतरी स्वाभाविक है। एक होटल चेन के डायरेक्टर ऑपरेशंस ने बताया कि ऐसी हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में डिमांड बढ़ने से रेट्स ऑटोमैटिकली ऊपर चले जाते हैं।

150 ग्रामीण महिलाएं होंगी शामिल

इस समिट में 150 ग्रामीण महिलाएं भी शामिल होंगी, जिन्हें AI स्किल्स सिखाई जाएंगी और प्रधानमंत्री मोदी उनसे बातचीत करेंगे। होटल्स इन सभी मेहमानों के लिए खास इंतजाम कर रहे हैं, ताकि विदेशी डेलीगेट्स भारतीय पारंपरिक खाने का मजा ले सकें। कुल मिलाकर, यह समिट न सिर्फ AI के भविष्य पर चर्चा का मंच बनेगा, बल्कि दिल्ली की होटल इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा बूस्ट साबित हो रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पानी तक की 'कंगाली', प्यास बुझाने के लिए भी हर दिन 'जंग' लड़ रहे कराची के लोग; शहबाज सरकार की बदहाली फिर बेनकाब

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 16:26 IST