BREAKING: लाल किले के साथ दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर को भेजे गए ई-मेल में खालिस्तानी ग्रुप का जिक्र

दिल्ली विधानसभा के साथ-साथ लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा स्पीकर को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bomb Threat
लाल किले के साथ दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी | Image: Republic

राष्ट्रीय राजधानी को दहलाने की साजिश एक बार फिर रची जा रही है। दिल्ली विधानसभा के साथ-साथ लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा स्पीकर को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। ईमेल में मव खालिस्तानी ग्रुप का जिक्र किया गया है।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि "दिल्ली सेक्रेटेरिएट को ईमेल से बम की धमकी मिली है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर 12 बजे कॉल आया, जिसके बाद टीमों को मौके पर भेजा गया। 1 घंटे से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली असेंबली स्पीकर को एक धमकी भरा ईमेल भेजे जाने के बाद सोमवार को देश की राजधानी में दहशत फैल गई। इस ईमेल में दिल्ली असेंबली और ऐतिहासिक लाल किले में बम रखे होने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में मव खालिस्तानी ग्रुप का जिक्र था, जिसके बाद तुरंत बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी ने कार्रवाई शुरू कर दी।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, अलर्ट दोपहर 12:00 बजे मिला। फायर डिपार्टमेंट, पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने मिलकर दोनों जगहों पर तुरंत एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन लगभग एक घंटे तक चला। हालांकि, अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि सर्च के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने हॉक्स कॉल डिक्लेयर्ड कर दिया।
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड