दिल्ली में रामवीर सिंह विधूड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान
Delhi Assembly Elections: दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रदेश घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया है। इस समिति की अध्यक्षता रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे।
- भारत
- 2 min read

Delhi Assembly Elections: साल 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रदेश घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया है। इस समिति की अध्यक्षता रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे।
बीजेपी की ओर से जारी की कई घोषणा पत्र समिति में अध्यक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित कुल 12 सदस्य शामिल हैं। जिन नेताओं को घोषणा पत्र समिति में शामिल किया है, उनमें...
- रामवीर सिंह बिधूड़ी- अध्यक्ष
- हर्ष वर्धन
- सरदार अरविंदर सिंह लवली
- विजय गोयल
- सतीश उपाध्याय
- मिनाक्षी लेखी
- प्रवेश साहिब सिंह
- अजय महावर
- प्रवीण शंकर कपूर
- अभिषेक टंडन
- राजकुमार फलवारिया
- नीतू डबास
बीजेपी की दिल्ली चुनाव संचालन समिति का ऐलान
घोषणा पत्र समिति के ऐलान से पहले दिल्ली बीजेपी ने प्रदेश चुनाव संचालन समिति का ऐलान किया था। इस समिति में इस समिति में एक अध्यक्ष, एक संयोजक, तीन सह-संयोजक और सदस्यों को नाम का ऐलान किया गया बीजेपी की दिल्ली चुनाव संचालन समिति की अध्यक्षता दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे। वहीं संयोजक हर्षदीप मल्होत्रा को बनाया गया है। दुष्यंत गौतम, मनोज तिवारी और सरदार अरविंदर सिंह लवली को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा लिस्ट में डॉ. हर्ष वर्धन, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय सहित कुल 23 नाम शामिल हैं।
Advertisement
यहां देखिए दिल्ली बीजेपी की चुनाव संचालन समिति की लिस्ट
- वीरेन्द्र सचदेवा- संयोजक
- हर्षदीप मल्होत्रा- सह-संयोजक
- दुष्यंत गौतम- सह-संयोजक
- मनोज तिवारी- सह-संयोजक
- सरदार अरविन्दर सिंह लवली- सह-संयोजक
- डॉ. हर्ष वर्धन
- विजेन्द्र गुप्ता
- रामवीर सिंह बिधूड़ी
- सतीश उपाध्याय
- मनजिन्दर सिंह सिरसा
- योगेन्द्र चांदोलिया
- कमलजीत सहरावत
- प्रवीन खंडेलवाल
- बांसुरी स्वराज
- सरदार राजा इकबाल सिंह
- अभय वर्मा
- जय प्रकाश (जेपी)
- दिनेश प्रताप सिंह
- योगिता सिंह
- सुनीता कांगड़ा
- कुलजीत सिंह चहल
- राजीव बब्बर
- सरिता तोमर
जिन नेताओं को चुनाव से पूर्व ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं उनका काम अपने अनुभवों के आधार पर चुनावी रणनिति, जनसंपर्क, प्रचार और संगठनात्मक कार्यों को देखना है। समिति के गठन के पार्टी के जल्द निर्णय लेने में आसानी रहेगी साथ ही चुनावी कैंपेन को भी सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।
Advertisement
2020 विधानसभा चुनाव के परिणाम
साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों की बात करें को भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी वहीं आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। ये आम आदमी पार्टी की दिल्ली में दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले साल 2015 में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थीं, वहीं बीजेपी के खाते सिर्फ 3 आईं थी। कांग्रेस को 2015 और 2020 में एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी।