Delhi Traffic Alert For Putin Visit: पुतिन की दिल्ली लैंडिंग के बाद लग सकता है जाम, ऑफिस से लौटने वाले जान लें किन रास्तों से है बचना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दिल्ली यात्रा के कारण NH-8, धौला कुआं, सरदार पटेल मार्ग समेत कई रास्तों पर डायवर्जन की संभावना है। जानें दिल्ली पुलिस ने किन रास्तों से बचने को कहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Putin India visit Delhi traffic
दिल्ली में पुतिन की आगमन पर ट्रैफिक जाम | Image: ANI

Putin India visit Delhi traffic: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम को आगमन है। इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पुतिन के काफिले के रास्तों में कुछ बड़े रास्तों पर डायवर्जन और जाम की संभावना है। इसलिए इन रास्तों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जिन रास्तों पर जाम मिल सकता है उसमें, NH‑8, धौला कुआं, दिल्ली कैंट और सरदार पटेल मार्ग शामिल है, इन रास्तों पर डायवर्जन की संभना है। ऐसे में लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी जा रही है और ज्यादा टाइम लेकर चलने को कहा जा रहा है। 

पुतिन की मूवमेंट IGI एयरपोर्ट से मौर्या होटल और होटल से प्रधानमंत्री आवास तक कई प्रमुख मार्गों से होगी, जिस कारण इन इलाकों में ट्रैफिक जाम लगने की संभावना है। 

इन रास्तों से होगी प्रेसिडेंट पुतिन की मूवमेंट  

  • NH-8
  • धौला कुआं
  • दिल्ली कैंट
  • सरदार पटेल मार्ग
  • पंचशील मार्ग
  • शांति पथ 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते पूरी रूट सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक लंबे समय तक नहीं रोका जाएगा और कम से कम रास्ते रोकने की कोशिश की जाएगी।  

शुक्रवार को भी दिल्ली में ट्रैफिक जाम

शुक्रवार को भी दिल्ली में ट्रैफिक जाम रहने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि रूसी प्रेसिडेंट पुतिन का काफिला सुबह जल्दी राजघाट की ओर बढ़ना शुरू करेगा, जिससे उन इलाके में और इंडिया गेट, दिल्ली गेट और ITO के आसपास की सड़कों पर भारी जाम लग सकता है। वहीं दोपहर में रूसी प्रेसिडेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक प्रोग्राम के लिए भारत मंडपम जाएंगे, जिससे मथुरा रोड, मंडी हाउस और भैरो रोड के आसपास ट्रैफिक जाम होने की संभावना है।

Advertisement

थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेंगे रूसी राष्ट्रपति 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ ही देर में भारत पहुंचेंगे। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। उन्हें रिसीव करने पीएम मोदी काफिले के साथ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज शाम उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी के बाद हड़कंप

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड