दिल्ली में प्रदूषण और ठंडी हवाओं का डबल अटैक, ठिठुरन के बीच सांस लेने में भी हो रही दिक्कत; इमरजेंसी जैसे हालात

Delhi Pollution: एक ओर तो दिल्ली का लुढ़कता पारा ठिठुरन बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ प्रदूषण से यहां हालात पहले ही बिगड़े हैं, जिससे फिलहाल राहत के आसार नहीं है। कई जगहों पर AQI 350 पार पहुंचा हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Pollution
Delhi Pollution | Image: ANI

Delhi news: देश की राजधानी इस वक्त ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही है। एक ओर जहां दिल्ली का पारा गिरता जा रहा है। सुबह और शाम के समय लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। इसके साथ ही जहरीली हवा ने लोगों का सांस लेना दुभर किया हुआ है। दिल्ली के ज्यादार इलाके इस वक्त रेड जोन में हैं।

लगातार लुढ़क रहा पारा

दिल्ली-NCR में लगातार ठंड बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज यानी सोमवार (10 नवंबर) को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, सुबह-शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले एक हफ्ते में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

प्रदूषण से दिल्ली का हाल बेहाल

बात दिल्ली के प्रदूषण की करें तो हर साल सर्दी की दस्तक से पहले ही दिल्ली की हवा में जहर घुल जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। प्रदूषण ने दिल्लीवालों का सांस लेना मुश्किल कर रखा है। कई दिनों से दिल्ली समेत पूरे NCR के हालात बिगड़े हुए हैं। रविवार (9 नवंबर) को पूरे देश में दिल्ली दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां AQI 370 दर्ज हुआ, जो बहुत खराब कैटीगिरी में आता है।

प्रदूषण से दिल्लीवालों को फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे। आज यानी सोमवार (10 नवंबर) को कई जगहों पर हाल बेहाल है। दिल्ली के बवाना में हालात आज भी आउट ऑफ कंट्रोल हैं। यहां सुबह 8 बजे 412 दर्ज हुआ, जो खतरनाक माना जाता है। वहीं, दिल्ली के आनंद विहार में AQI 379, जहांगीरपुरी में 389, मुंडका में 377, नरेला में 368, पटपड़गंज में 376, आरके पुरम में 363, सोनिया विहार में 369 और वजीरपुर में 397 दर्ज हुआ है।

Advertisement

प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

प्रदूषण से बिगड़े हालातों को लेकर अब दिल्लीवालों का गुस्सा फूटने लगा है और वो इसके खिलाफ सड़कों पर भी उतर आए। बीते दिन रविवार को प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए। इस दौरान इंडिया गेट की ओर मार्च निकालते हुए सरकार से वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस और असरदार नीतियां बनाने की मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें: आसमान में ही स्पाइसजेट विमान का इंजन फेल, कोलकाता एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; फिर क्या हुआ?

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड