अपडेटेड 21 March 2024 at 21:31 IST

दिल्ली में CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बवाल, AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। ED की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Police detains AAP Workers
CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया | Image: ANI

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested by ED: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाले मामले में ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। 

ED की इस कार्रवाई के बाद माहौल गर्मा गया है। CM आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची हुई है। केजरीवाल के घर के आसपास धारा 144 लागू होने के बावजूद यहां AAP वर्कर्स की भारी तादाद मौजूद है। कुछ कार्यकर्ता पुलिस के साथ बहसबाजी करते दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए AAP कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया है। 

भारी पुलिस बल तैनात

CM केजरीवाल के घर पहुंचे ED के आला अधिकारियों ने काफी देर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर में अरविंद केजरीवाल को ED मुख्यालय ले जाया जा सकता है। केजरीवाल के घर के अलावा ED दफ्तर के बाहर भी भारी सुरक्षा बल तैनात है। केजरीवाल के खिलाफ ED की इस कार्रवाई से आप कार्यकर्ता गुस्साएं हुए हैं। वहीं कुछ मंत्री और वरिष्ठ नेता भी केजरीवाल के घर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज केजरीवाल के घर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING: दिल्ली शराब घोटाले में ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के बाद CM केजरीवाल गिरफ्तार
 

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 21:31 IST