दिल्ली को ग्रीन कैपिटल बनाने के लिए रेखा सरकार ने बनाया प्लान, अक्तूबर से शुरू होंगी 150 नई EV बसें, बोले डॉ. पंकज कुमार सिंह

दिल्ली सरकार अक्तूबर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने जा रही है। दिल्ली परिवहन विभाग के साथ अहम समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
dtc buses dr pankaj singh
dtc buses dr pankaj singh | Image: dr pankaj singh x

दिल्ली सरकार अक्तूबर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने जा रही है। दिल्ली परिवहन विभाग के साथ अहम समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। 

डॉक्टर पंकज ने कहा कि हमारी सरकार बस डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ मिलकर विकसित कर रही है और हर साइट की बारीकी से निगरानी की जा रही है, ताकि नई इलेक्ट्रिक बसों को बिना किसी देरी के सुचारू रूप से राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतारा जा सकें। हमारा मकसद एक साफ-सुथरी और ग्रीन-क्लीन दिल्ली का निर्माण करना है। इसके लिए पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए जरूरत के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। 

अभी 5088 इलेक्ट्रिक बसें चल रही है 

वर्तमान में राजधानी दिल्ली में 40 बस डिपो से लगभग 5088 इलेक्ट्रिक बसें चल रही है और फिलहाल तीन और नए बस डिपो में इलेक्ट्रिसिटी चार्जर लगाने का काम तेजी से काम चल रहा है। नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम (NEBP) के तहत 768 बसों की चार्जिंग क्षमता वाले पांच बस डिपो भी तैयार किए जा रहे हैं।

Uploaded image

DDA से पांच जगहों पर जमीन का अनुरोध किया

बस डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए और स्थानों की मांग को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने DDA से पांच जगहों पर जमीन का अनुरोध किया है, जिनमें टिकरी कलां गांव (PVC मार्केट), जौंती गांव, मुंगेशपुर गांव, बक्करवाला और गाज़ीपुर मंडी शामिल हैं। 

Advertisement

इसके अलावा चार्जिंग स्टेशन विकसित करने के लिए परिवहन विभाग ने DDA, MCD और DMRC से भी जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। रिठाला डिपो की क्षमता बढ़ाने के लिए DMRC से भी अतिरिक्त जमीन की डिमांड की गई है।

इसे भी पढ़ें- चांदनी चौक का 160 साल पुराना टाउन हॉल बनेगा ग्लोबल हेरिटेज सेंटर

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड