Delhi Metro News: ग्रीन पार्क स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदा यात्री, येलो लाइन पर कुछ देर रूट प्रभावित

दिल्ली मेट्रो का एक यात्री शुक्रवार शाम ग्रीन पार्क स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Metro phase-IV project will form a Rithala-Narela-Kundli line.
दिल्ली मेट्रो | Image: Unsplash

दिल्ली मेट्रो का एक यात्री शुक्रवार शाम ग्रीन पार्क स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम लगभग सात बजकर 49 मिनट पर हुई जिससे ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं लगभग 10 मिनट तक प्रभावित रहीं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यात्री ग्रीन पार्क स्टेशन के निकट समयपुर बादली जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गया। अधिकारी ने बताया कि इस मार्ग पर सेवाएं अब सामान्य हैं।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड