‘ऑपरेशन कवच’: दिल्ली पुलिस ने एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, विशेष प्रकोष्ठ एवं 15 जिलों की पुलिस समेत सभी इकाइयों ने 12 से 13 नवंबर तक 24 घंटे के लिए यह अभियान चलाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
Delhi Police | Image: PTI

दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत अवैध आग्नेयास्त्र रखने, चोरी, प्रतिबंधित मानक पदार्थ और अवैध शराब जैसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल 1,224 लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, विशेष प्रकोष्ठ एवं 15 जिलों की पुलिस समेत सभी इकाइयों ने 12 से 13 नवंबर तक 24 घंटे के लिए यह अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अभियान के तहत सभी इकाइयों ने 874 स्थानों पर 1,224 लोगों को हिरासत में लिया है। हमने अभियान के दौरान 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

‘ऑपरेशन कवच’ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों और मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाई जाने वाली पहल है। स्थानीय पुलिस द्वारा यह कार्य विशेष प्रकोष्ठ एवं अपराध शाखा के समन्वय से किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: 'वो कमरे में आया और...' तिलक वर्मा ने ऐसा क्या किया? सूर्या को देनी पड़ी कुर्बानी, मैच के बाद खुलासा

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड