दिल्ली में BPL Card वाली महिलाओं को ही मिलेंगे 2500 रुपये... तो जान लीजिए किनका बन सकता है बीपीएल कार्ड?

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की घोषणा कर दी है इसके तहत सिर्फ BPL के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BPL Card
BPL Card | Image: x

BPL Card Kaise Bnega : विमेंस डे पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की घोषणा कर दी, इस योजना के तहत गरीबी रेखा यानी BPL के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार ने इसके लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। हालांकि, इस योजना का लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए कुछ पात्रताएं तय की गई हैं। यानी दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपये नहीं मिलेंगे बल्कि उन महिलाओं को ये पैसे मिलेंगे जो गरीबी रेखा से नीचे जी रही है। वहीं उस महिला का 5 साल से ज्यादा दिल्ली का निवासी होना भी जरूरी है। आइए जानते हैं कि कौन ले सकता है इस योजना का लाभ और कैसे करें आवेदन।

दिल्ली में सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रु 

दिल्ली कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी है, इसके तहत तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। इसके लिए सरकार ने 5100 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस योजना का फायदा सिर्फ BPL कार्ड वाली महिलाओं को ही मिलेगा यानी जो महिलाएं गरीबी रेखा के अंदर आती हैं सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से हर महीने 2500 रुपये मिल सकेंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से कुछ अन्य पात्रताएं भी तय की गई हैं। इसमें 21 से 60 साल की उम्र, दिल्ली में कम से कम 5 साल के निवासी आदि शामिल है। इसके अलावा जो महिलाएं पेंशनभोगी हैं, सरकारी कर्मचारी हैं, उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

BPL कार्ड कैसे बनेगा ?

दिल्ली में BPL कार्ड उन महिलाओं का होता है, जो गरीबी रेखा से नीचे आती हैं। ऐसे में जो महिलाएं गरीबी रेखा में है, वह अपना BPL कार्ड बनवाकर महिला समृद्धि योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। BPL कार्ड बनवाने के लिए आपकी सालाना इनकम एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए। BPL कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए अपने राज्य की खाद्य और रसद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट और https://edistrict.delhigovt.nic.in/  वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय जाकर भी इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें : रितिका से बात कर रहे थे रोहित, तभी अनुष्का शर्मा ने बुलाकर लगाया गले

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड