Delhi Crime: दक्षिणी दिल्ली में एक व्यक्ति को मारी गोली , दो संदिग्ध हिरासत में

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में कथित तौर पर गोली लगने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया और इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
Delhi Police | Image: PTI

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में कथित तौर पर गोली लगने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया और इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे संगम विहार निवासी नासिर खान को सोहेल (22) और राहुल (24) ने गोली मार दी जो उसकी गर्दन पर लगी।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नासिर खान के करीबी रिश्तेदार आसिफ खान ने कहा कि जिस समय यह कथित घटना हुई, वह नासिर से मिलने गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि संदिग्ध हमलावरों का उनके परिवार के साथ लंबे समय से विवाद है।

आपसी रंजिश में गोलीबारी

उन्होंने कहा, ‘‘राहगीरों द्वारा पीटे जाने के कारण चोटिल हुए दोनों संदिग्ध एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया।’’ सोहेल तुगलकाबाद एक्सटेंशन का निवासी है और इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अधिकारी ने बताया कि राहुल संगम विहार का निवासी है और उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। यह भी पता लगा रहे हैं कि इसमें किसी अन्य व्यक्ति या समूह की संलिप्तता तो नहीं है। पीड़ित और संदिग्ध दोनों के बीच पुराना विवाद रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: चीन में हड़कंप मचाने वाले HMPV वायरस की भारत में एंट्री

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड