Delhi Crime: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा करोल बाग, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

दिल्ली के करोल बाग में कालका दास चौक के पास शुक्रवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में एक शख्स घायल हो गया है। बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
Delhi Police | Image: ANI (file photo)

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। शहर के व्यस्त इलाके में शुमार करोल बाग में शुक्रवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में एक शख्स घायल हो गया है। बदमाशों ने कालका दास चौक के पास फैज रोड पर कई राउंड फायरिंग की है, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए। जांच के लिए  पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

सेंट्रल दिल्ली के फैज रोड इलाके में फायरिंग की घटना सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। गोली लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के आरएमएल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला करोल बाग

करोल बाग में कालका दास चौक के पास फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद हैं। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से 2 खाली कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कुल 3 राउंड गोलियां चलाई गई थीं।

आपसी रंजिश में गोलीबारी की आशंका

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह गोलीबारी की घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है। गोली लगने से घायल हुए शख्स रोहित ने अस्पताल में पुलिस को संदिग्धों के बारे में शुरुआती जानकारी दी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह भी पता करने की कोशिश में जुटी है कि फायरिंग की घटना को इतनी रात में क्यों अंजाम दिया गया है?  ये आपसी रंजिश है या कोई गैंगवार का मामला तो नहीं है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar Floor Test: आज बहुमत साबित करेगी बिहार में नई सरकार
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड