नोएडा में तेज रफ्तार थार का कहर, जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा को किया चकनाचूर; घायलों की हालत गंभीर

नोएडा के सेक्टर 49 में एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर जा गिरे। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

दिल्ली एनसीआर में महिंद्रा थार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन थार और अन्य गाड़ियों की टक्कर की खबरें आती रहती हैं। राजधानी से सटे नोएडा में तेज रफ्तार का कहर फिर से देखा गया। नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में एक थार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। 

इस भयानक टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर जा गिरे। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। हादसे में थार का एक टायर भी टूटकर अलग हो गया। उधर, पुलिस ने थार कार चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

महिंद्रा थार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने थार कार चालक को हिरासत में ले लिया

तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर जा गिरे। बताया जा रहा है कि हादसे में ई-रिक्शा में सवार राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश घायल हुए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य को भी उपचार की आवश्यकता पड़ी। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

Advertisement

अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़ जुटी

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश की। वहीं, हादसे के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत के सेमीफाइनल का रास्ता अब कितना मुश्किल? समझिए पूरा समीकरण

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड