BREAKING: दिल्ली के पॉश इलाके में एनकाउंटर, मारा गया नेपाली बदमाश भीम जोरा; डॉक्टर की हत्या और बीजेपी नेता के घर की थी लाखों की चोरी

दिल्‍ली के पॉश इलाके ईस्‍ट ऑफ कैलाश में एनकाउंटर हुआ है। हरियाणा पुलिस और दिल्‍ली पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन कर 1 लाख के इनामी बदमाश भीम जोरा को मारा गिराया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nepali gang leader Bhim Jora killed in encounter east of kailash
दिल्ली के पॉश इलाके में एनकाउंटर, मारा गया नेपाली बदमाश भीम जोरा; डॉक्टर की हत्या और बीजेपी नेता के घर की थी लाखों की चोरी | Image: Republic

दिल्‍ली के पॉश इलाके ईस्‍ट ऑफ कैलाश में एनकाउंटर हुआ है। हरियाणा पुलिस और दिल्‍ली पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन कर 1 लाख के इनामी बदमाश भीम जोरा को मारा गिराया है। भीम जोरा पर दिल्ली के एक डॉक्टर की हत्या और गुरुग्राम में भाजपा महरौली की जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर में 22 लाख रुपये की चोरी का आरोप था।

डॉक्टर की हत्या के बाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम रखा था। मंगलवार अलसुबह गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस की उससे साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखते ही उसने और उसके एक साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीमों ने भी मोर्चा खोल दिया। 

इस जवाब कार्रवाई में भीम जोरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। इस मुठभेड़ में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा भी बाल-बाल बच गए। घायल जोरा को पुलिस ने AIIMS ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है।

महरौली BJP जिला उपाध्यक्ष के घर में की थी 22 लाख की चोरी

Advertisement

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि भीम महाबहादुर जोरा पुत्र महाबहादुर जोरा मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। वह भारत में डकैती और हत्या के साथ साथ चोरी की बहुत सी वारदातों को अंजाम दे चुका था। दो अक्टूबर को आरोपी ने गुरुग्राम के सेक्टर 49 की पॉश सोसाइटी ओर्किड पेटल के विला नंबर 3 में महरौली BJP जिला उपाध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर में अपने एक साथी युवराज थापा के साथ मिल कर 20 लाख की चोरी की थी। जुलाई 2025 सिविल लाइन में 3.5 लाख की चोरी की थी। इसके बाद से ही पुलिस को भीम जोरा की तलाश में लगी थी |

जंगपुरा में डॉक्टर की हत्या कर डकैती डाली

मई 2024 में भीम जोरा ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर नई दिल्ली के जंगपुरा इलाके में डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल के घर डकैती डाली थी। डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल उस समय रसोई में थे तो आरोपियों ने रसोई में जाकर पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद डकैती करके फरार हो गए। उस समय दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। हालांकि वारदात में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसी हत्या के मामले में एक साल पहले दिल्ली पुलिस ने भीम जोरा पर एक लाख रुपए और वन रैंक प्रमोशन का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- स्वामी चैतन्यानंद सिर्फ लड़कियों की फोटो पर करता था कमेंट, 'दुबई' वाले पोस्‍ट को किया लाइक, एयरहोस्‍टेस की तस्‍वीर पर लिखा I Love...

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड