दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम

राजधानी में लुटियंस दिल्ली में विभिन्न समूहों के जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। स्कूलों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Multiple Delhi Schools Receive Bomb Threat Emails, Evacuations Ordered
दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्‍कॉव्‍यड की टीम | Image: Pixabay

राजधानी में लुटियंस दिल्ली में विभिन्न समूहों के जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। स्कूलों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते जांच में जुट गए हैं। फिलहाल, सुरक्षा जांच जारी हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बम की धमकी मिलने के संबंध में फोन आया, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हमें चिन्मय विद्यालय में बम की धमकी मिलने के संबंध में फोन आया था। तलाशी अभियान जारी है।

चंडीगढ़ में भी स्कूल को धमकी

चंडीगढ़ शहर के छह स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे संदेश में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। संबंधित स्कूलों में पुलिस टीमें पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।

धमकी वाले संदेश में एयरफोर्स स्कूल सेक्टर-31, सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 तथा अजीत स्कूल सेक्टर-41 और 45 के नाम शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित अंकुर स्कूल को लेकर भी धमकी भरा संदेश मिलने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

स्कूल में चला सर्च ऑपरेशन

सूचना के बाद पुलिस ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी मौके पर लगाया गया। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, कहा- हम फैसले पलट सकते हैं अगर...

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड