लाल टीशर्ट पर अर्बन माइंडसेट का स्‍लोगन देख किया था कमेंट, नशे में थे लॉ स्‍टूडेंट्स...दिल्ली के मुखर्जी नगर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में खुलासा

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार रात की है, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ विजयनगर से ओल्ड गुप्ता चौक की ओर जा रही थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mukherjee nagar hindu college student eve teasing accused arrested red tshirt Urban Mindset slogan
लाल टीशर्ट पर अर्बन माइंडसेट का स्‍लोगन देख किया था कमेंट, नशे में थे लॉ स्‍टूडेंट्स...दिल्ली के मुखर्जी नगर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में खुलासा | Image: X

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार रात की है, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ विजयनगर से ओल्ड गुप्ता चौक की ओर जा रही थी। उसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया और अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने बीच चौराहे पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

अब इस पूरे मामले में जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा अपनी दोस्त के साथ हकीकत पार्क के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार में सवार नमन नाम के छात्र ने छात्रा की लाल T-Shirt को लेकर कथित तौर पर कमेंट किया। छात्रा की T-Shirt पर 'Urban Mindset' लिखा हुआ था। कमेंट को लेकर छात्राओं और कार सवार छात्रों के बीच विवाद शुरू हो गया। छात्रा ने जब मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।

लॉ फैकल्टी के तीनों आरोपी फर्स्ट ईयर के छात्र

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी नमन फरार है। तीनों आरोपी DU लॉ फैकल्टी के फर्स्ट ईयर के छात्र बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। इनमें से एक कमला नगर और दूसरा विजय नगर में रहता है।

Advertisement

पूछताछ में शराब पीने की बात सामने आई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों छात्रों ने पूछताछ में बताया कि घटना के वक्त उन्होंने और उनके दोस्त नमन ने शराब पी हुई थी। यह जानकारी फिलहाल आरोपियों के पुलिस को दिए गए कथित बयान पर आधारित है।

Advertisement

फरार नमन की तलाश जारी

पुलिस फरार आरोपी नमन की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त नमन ही कार चला रहा था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कल दोपहर कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

आपको बता दें कि मुखर्जी नगर और आसपास का इलाका हजारों छात्र-छात्राओं का बड़ा एजुकेशन हब माना जाता है। ऐसे में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों का ही नशे में लड़कियों से छेड़छाड़ करना बेहद गंभीर विषय है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग और महिला सुरक्षा को लेकर मांग तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- UP: पापा अय्याश थे, महिलाओं पर लुटाते लाखों कैश और मुझे सिर्फ 40 हजार...बिजनेसमैन विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे ने कबूला जुर्म, बहू निकली बेगुनाह

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड