Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, AQI में सुधार

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather update
Delhi weather update | Image: X

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली के AQI में सुधार

दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई गिरकर 85 पर आ गया था, जिसके चलते पिछले तीन वर्षों में यहां एक जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा रही।

यह भी पढ़ें:  फिर मुश्किल में लालू प्रसाद यादव, Land For Job घोटाले में ED ने भेजा समन

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड