Delhi Weather Update: दिल्ली में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस

Delhi Weather Update: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajastahn Weather
दिल्ली का मौसम | Image: ANI

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।

आईएमडी ने दिन में मध्यम से घना कोहरा रहने तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 347 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत-इजराइल मैत्री परियोजना के तहत भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इजराइल दौरा पूरा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड