सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकें में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर
दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, गीता कलोनी समेत कई इलाकों में नगर निगम (MCD) ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, गीता कलोनी समेत कई इलाकों में नगर निगम (MCD) ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सत्य निकेतन हादसे के बाद सीएम रेखा गुप्ता के दिए गए निर्देश के अनुसार हो रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बुलडोज़र तक चलाने की बात कही थी।
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत के खिलाफ MCD की कार्रवाई चल रही है। MCD अधिकारी का कहना है, "यह प्रॉपर्टी 'अवैध निर्माण' के तहत दर्ज की गई है। हम इसे गिराने की कार्रवाई कर रहे हैं। इनके पास ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार और मंज़िलें बनाने की योजना थी, लेकिन इन्होंने ऊपर एक अतिरिक्त हिस्सा बना लिया है। हमने उन्हें नोटिस दिया था। अब हम इस इमारत को पूरी तरह से गिरा रहे हैं। हो सकता है कि यहाँ एक या दो और इमारतें हों जिन्हें हमने अवैध निर्माण के तौर पर दर्ज किया है।"
दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई की जाएगी
सीएम रेखा गुप्ता ने MCD को अवैध निर्माणों के खिलाफ़ बुलडोज़र का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया, “दिल्ली के सभी PG हॉस्टलों का गहरा निरीक्षण करें और अवैध निर्माण के खिलाफ़ कार्रवाई करें। बिल्डिंग रिकॉर्ड की जांच करें, यह पता लगाएं कि अवैध निर्माण कब और किसके अधिकार क्षेत्र में हुआ।”
दक्षिण-पश्चिम में भी बुलडोजर चलाया
MCD द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। जूनियर इंजीनियर अभिषेक पांडे ने बताया, "...अवैध निर्माण के विरुद्ध MCD की कार्रवाई हो रही है। ये हमारा पहले से रूटीन कार्यक्रम था…संबंधित पुलिस स्टेशन में पहले ही हमारा पत्र जा चुका है। 1 महीने पहले ही इमारत को तोड़ने के संबंध में सूचना दे दी गई थी...थाने में भी नोटिस दिया गया था और संपत्ति मालिक को भी नोटिस दिया गया था।"
Advertisement
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के इलाकों में तोड़फोड़ की कारवाई के दौरान MCD के वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूद होने का भी निर्देश दिया है।