मनजिंदर सिंह सिरसा ने जिम्मेदारी मिलने के बाद बंगला साहिब में टेका मत्था, बोले- 'परमात्मा से ताकत लेने आया गुरुद्वारा'

दिल्ली में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।

Follow : Google News Icon  
Manjinder Singh Sirsa
मनजिंदर सिंह सिरसा पहुंचे बंगला साहिब। | Image: ANI

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 27 साल बाद वापसी कर ली है। सीएम रेखा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। वहीं सभी मंत्रियों को विभाग और जिम्मेदारी भी मिल गई है। अब केंद्र के साथ राष्ट्रीय राजधानी में डबल इंजन की सरकार दौड़ेगी। वहीं दिल्ली के विकास के लिए मिली जिम्मेदारी के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा मत्था टेकने के लिए बंगलासाहिब गुरुद्वारा पहुंचे।

बंगला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में दिल्ली के मंत्री ने कहा, "जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसको निभाएंगे, निभाने की क्षमता भी रखते हैं परमात्मा से ताकत लेने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहब आए हैं।"

दिल्ली के मंत्री ने आप पर साधा निशाना

वहीं आप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "दिल्ली में आपदा ने 12 साल लोगों को बरबाद किया है अब आपदा गई है बहुत सब बीमारियां छोड़ गई है जैसे आपदा को निकाला है ऐसे गंदा पानी गंदी हवा बाहर करेंगे। पहले कैबिनेट मीटिंग में जो पीएम मोदी ने कहा था उसके मुताबिक आयुष्मान योजना 10 लाख 5 लाख केंद्र सरकार 5 लाख टॉप अप किया जाएगा।"

कैग रिपोर्ट को लेकर क्या बोले सिरसा?

कैग रिपोर्ट को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "CAG रिपोर्ट जिसमें बहुत सारे घोटाले नजर आ रहे हैं जब कुछ गलत नहीं था शराब की बिक्री शराब की सप्लाई में गड़बड़ियां है 14 CAG रिपोर्ट है जो की दबा रखी है 12 सालों का back लॉक है 12 साल से बर्बाद की गई दिल्ली है पॉल्यूशन को रोकना बहुत बड़ा चैलेंज है। इस पर बहुत काम करना है जो हम करेंगे आने वाले दिनों में हवा साफ होना शुरू हो जाएगी।"

Advertisement

दिल्ली में विभागों का बंटवारा

रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री- वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, एआर। अन्य मंत्रियों को आवंटित न किया गया कोई अन्य विभाग।
प्रवेश साहिब सिंह, मंत्री- पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, जल, गुरुद्वारा चुनाव
आशीष सूद, मंत्री- गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा।
सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री- खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग
रविंदर सिंह (इंद्राज), मंत्री- समाज कल्याण, एससी एवं एसटी कल्याण, सहकारिता, चुनाव
कपिल मिश्रा, मंत्री- कानून एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विकास, विभाग, एवं संस्कृति, कला भाषा विभाग, पर्यटन विभाग
डॉ. पंकज कुमार सिंह, मंत्री- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ पर CM ममता के 'मृत्यु-कुंभ' वाले बयान को लालू की बेटी मीसा का भी मिला समर्थन, सुनिए क्या कहा

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड