दिल्‍ली में बेखौफ बदमाश! पत्नी संग मोमोज खा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रीढ़ की हड्डी में लगी 2 गोलियां; पीडि़त भी रह चुका है हिस्‍ट्रीशीटर

दिल्ली के शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार रात पत्नी के साथ मोमोज खा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली वारदात, कमर में गोली लगते ही पीड़ित आदित्य (22) वहीं पर गिर गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Crime
दिल्‍ली में बेखौफ बदमाश! पत्नी संग मोमोज खा रहे युवक को ताबड़तोड़ फायरिंग, रीढ़ की हड्डी में लगी 2 गोलियां; पीडि़त भी रह चुका है हिस्‍ट्रीशीटर | Image: Freepik

दिल्ली के शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार रात पत्नी के साथ मोमोज खा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली वारदात, कमर में गोली लगते ही पीड़ित आदित्य (22) वहीं पर गिर गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित को फौरन नजदीकी हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक आदित्य को 2 गोलियां लगी हैं। आदित्य की पत्नी की शिकायत पर गीता कॉलोनी थाना ने हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया है। घायल युवक पर लूट समेत कई धाराओं में पहले से कई केस दर्ज हैं। वो कुछ दिनों पहले ही जेल से रिहा होकर वापस आया था।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि आदित्य अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी में किराये पर रहता है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। रात 9:45 बजे आदित्य अपनी पत्नी के साथ एसआइबी एटीएम के पास मोमोज खा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। परिवार के सदस्यों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल से पुलिस को 10:10 बजे वारदात की सूचना मिली।

Advertisement

मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसकी पीठ में गोली लगी है और गोली का लीड उसकी रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ है। अस्पताल में मौजूद उसकी पत्नी भूमि से पूछताछ में पता चला कि आदित्य की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उसने बताया कि दोपहर में उसके 3-4 दोस्तों ने उसे पैसे वापस करने के लिए धमकाया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आदित्य को जून 2025 में थाना प्रीत विहार में दर्ज डकैती के एक मामले (FIR संख्या 242/25, धारा 118/309(4)/309(6)/311/3(5) BNS) में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि यह गोलीबारी पैसों के पुराने लेन-देन के विवाद के कारण हुई है। फिलहाल घायल आदित्य होश में है, लेकिन उसने अभी तक किसी भी आरोपी का नाम बताने से इनकार किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- छोटे सरकार, बाहुबली और अजगर का शौक...अनंत सिंह की कुंडली में कितने क्राइम? कभी बन गए थे साधु फिर बदले की आग ने बनाया 'मोकामा का डॉन'

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड