Delhi: 2 साल पहले लिए 7 फेरे फिर किसी और के प्‍यार में पड़ गया पति, झगड़े के बाद शुभम ने पत्नी को मार दी 4 गोलियां; हत्या के बाद हुआ फरार

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 30 साल की महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man Kills Wife In Delhi After Dispute Over His Extramarital Affair
Delhi: 2 साल पहले लिए 7 फेरे फिर किसी और के प्‍यार में पड़ गया पति, झगड़े के बाद शुभम ने पत्नी को मार दी 4 गोलियां; हत्या के बाद हुआ फरार | Image: X

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 30 साल की महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। ये घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे तिगड़ी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला को उसके पति शुभम राजपूत ने चार गोलियां मारीं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 33 वर्षीय कविता अपने पति शुभम गहलोत के साथ संगम विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल के पास के-2 ब्लॉक में रहती थी। दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि दामाद शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था, जिसके कारण अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच बहस होती थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे दोनों

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुभम जब गुरुवार शाम को ऑफिस से लौटा तो दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शुभम ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर पत्नी पर दो से तीन गोलियां दाग दीं।

Advertisement

आसपास के लोगों ने सुनी गोलियों की आवाज

गोली लगने से कविता की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से दो से तीन खोखे भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप को कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर; 7 लोगों की मौके पर मौत

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड