मालवीय नगर अग्निकांड में 21 मौतों के बाद दक्षिण दिल्ली में ताबड़तोड़ एक्शन... 32 इमारतों को किया चिह्नित, अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, VIDEO
दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दक्षिण दिल्ली में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, वहीं कई होटल और रेस्टोरेंटों की 32 इमारतों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें शाम तक तोड़ दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read
Building bulldozer Action: दिल्ली में होटल अग्निकांड के बाद आखिरकार दिल्ली सरकार नींद से जागी और अब बड़े स्तर पर होटल और रेस्टोरेंट को सीलिंग कर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। ताजा अपडेट मालवीय नागर इलाके से ही सामने आ रहा है जहां होटल में भीषण आग लगने से हादसा हुआ था। दरअसल, हौज रानी में अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी की अनदेखी करने वाली इमारतों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
हौज रानी में अधिकारियों ने 32 इमारतों को चिन्हित किया है। इनमें से 12 इमारतें ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) के नाम पर चल रही हैं। नियमों के मुताबिक इन सभी को नोटिस जारी कर सिर्फ 3 दिन की मोहलत दी गई है।
CM रेखा ही बैठक में होटल और रेस्टोरेंट पर चर्चा होगी
सीएम रेखा गुप्ता नगर निगम, डीडीए, पुलिस और बाकी विभागों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक करने वाली हैं। बैठक में अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर विस्तार से चर्चा होगी। अधिकारियों से कहा गया है कि वे इन इमारतों की पूरी डिटेल्स जरूरी दस्तावेज, परमिट और सेफ्टी सर्टिफिकेट लेकर बैठक में पेश करें।
इन होटलों और रेस्टोरेंटों पर रहेगी पैनी नजर
सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई देखने को मिल सकती है। ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) प्रतिष्ठान जैसे होटल और गेस्ट हाउस, रेस्तरां और बैंक्वेट हॉल के साथ अस्पताल और नर्सिंग होम पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस और नगर निगम की टीमों ने इन सभी जगहों पर निगरानी बढ़ा दी है।
Advertisement
लोगों की जान को खतरे में डाल रही कई इमारतें
मालवीय नगर होटल आग की घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि कितनी और इमारतें ऐसी हैं जो लोगों की जान को खतरे में डाल रही हैं। प्रशासन का साफ संदेश है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच जारी रहेगी और आगे क्या-क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।