BREAKING: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ी, इलाज के दौरान एक और शख्स ने तोड़ा दम

Delhi Hotel Fire Update: मालवीय नगर स्थित हौज रानी में आग की घटना मामले में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 22 हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Malviya Nagar Fire Update
Malviya Nagar Fire | Image: ani

Delhi Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के 'फ्लोरिश स्टे' होटल (गैस्ट हाउस) में लगी भीषण आग के मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और पीड़ित ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है। 

हादसे में 21 लोगों की हुई थी मौत

बता दें, यह भीषण आग 3 जून को सुबह इमारत के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां की रसोई से शुरू हुई थी, जिसने देखते ही देखते पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे, जिनमें 12 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में अधिकांश इलाज के लिए दिल्ली आए विदेशी नागरिक और उनके पर्रिजन या केयर टेकर थे। 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल प्रशासन बिना फायर एनओसी (NOC) और तय मानक से अधिक कमरे गैर-कानूनी तरीके से संचालित कर रहा था, जिसके चलते पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इमारत में 26 कमरे थे, जबकि नियमों के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा छह कमरे ही हो सकते थे। 

‘बेहद खौफनाक मंजर था’: प्रत्यक्षदर्शी 

प्रत्यक्षदर्शियों और बचाव टीम के अनुसार, जब आग की भीषण लपटें खिड़कियों से बाहर निकलकर पूरी इमारत को अपनी चपेट में लेने लगीं, तो दम घुटने वाले धुएं से बचने के लिए होटल के कई लोग खिड़कियों से नीचे कूदने लगे। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। उन्होंने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़े और नीचे गिरने वाले मेहमानों को गंभीर चोटों से बचाने के लिए सड़क पर गद्दे बिछा दिए।

Advertisement

हादसे की भयावहता को बयां करते हुए सबसे पहले मदद के लिए आगे आने वाले 40 वर्षीय स्थानीय निवासी इसरार खान ने बताया, “जब मैं कुछ झुलसे हुए लोगों को बचाने और संभालने की कोशिश कर रहा था, तो उनकी त्वचा मेरे हाथों में ही उधड़ रही थी। वह बेहद खौफनाक मंजर था और चारों तरफ लोग दर्द से चीख-पुकार मचा रहे थे।”

दिल्ली में आग लगने की घटना में सबसे ज्यादा मौतें

हादसे में मौतों की संख्या, मई 2022 में पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में लगी आग (जिसमें 27 लोग मारे गए थे) के बाद से दिल्ली में आग लगने की किसी घटना में सबसे ज्यादा है। उससे पहले, 2019 में अनाज मंडी में लगी आग में 43 लोग मारे गए थे और 1997 में उपहार सिनेमा हादसे में 59 लोगों की जान गई थी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Monsoon Update: दिल्ली में बारिश के बाद भी तपा रही गर्मी, राजधानी में कब तक पहुंचेगा मानसून? जानें तारीख
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड