मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट, होटल मालिक लवकेश बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल फ्लोरिश स्टेज के बेसमेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। होटल मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी फरार हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर होटल मालिक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Malviya Nagar fire incident: Delhi Police issues LOC against hotel owner Lavekesh Bajaj and his wife
लवकेश बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी | Image: ANI

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ (Flourish Stays) के मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। दोनों फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में तेजी से छापेमारी कर रही है।

इस अग्निकांड ने 21 लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। मरने वालों में मुख्य रूप से नाइजीरिया, लाइबेरिया और बांग्लादेश के नागरिक थे। स्थानीय लोगों की मदद और रेस्क्यू अभियान में करीब 40 लोगों को बचाया गया, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं।

मालवीय नगर के इस बजट होटल-बीएंडबी में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी। आग फ्लोरिश स्टेज के बेसमेंट में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग बाहर निकल ही नहीं पाए। होटल में सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट गेट था, जिसकी वजह से बचाव कार्य में दिक्कत हुई। दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

क्या था होटल का हाल?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल को सिर्फ 6 कमरों का लाइसेंस मिला था, लेकिन वहां करीब 21 कमरे थे, बेसमेंट में भी गेस्ट रखे गए थे। होटल में फायर क्लियरेंस नहीं था, सिर्फ एक संकरी एंट्री-एग्जिट थी और फायर एस्केप की कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिस का कहना है कि ये गंभीर सुरक्षा लापरवाही ही हादसे की मुख्य वजह बनी। जांच टीम ने होटल मालिकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने लवकेश बजाज के आवास पर भी छापा मारा, लेकिन वे और उनके परिवार के सदस्य फरार मिले।

Advertisement

मालिक पर क्या कार्रवाई?

होटल के तीन पार्टनर बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली में कई अन्य गेस्ट हाउस और होटल भी चलाते हैं। दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लवकेश बजाज और उनकी पत्नी फरार हैं। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। साकेत इलाके में स्थित उनके घर भी पहुंची पुलिस, लेकिन घर बंद मिला। पुलिस ने अब दोनों के खिलाफ LOC जारी कर दिया है, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न भाग सकें।

ये भी पढ़ें: West Bengal: ममता बनर्जी का एक और किला ढहा, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा, संकट में TMC

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड