दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Rain
दिल्ली में बारिश | Image: PTI

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisement

दिल्ली में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 1.8 मिमी, पालम में 1.0 मिमी और पीतमपुरा में चार मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे मध्यम (126) श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड