Independence Day 2024: लाल किले के पास 700 AI लैस कैमरे...समारोह से पहले अभेद किले में तब्दील दिल्ली

राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे दिल्ली को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Red Fort
Red Fort | Image: PTI

भारत 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में जश्न की तैयारियां चल रही हैं। हर साल आजादी के त्योहार पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराते हैं। इस बार भी पीएम मोदी लाल किले से झंडा फहराएंगे। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाल किले को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है।


राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे दिल्ली को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। दस हजार से अधिक पुलिसकर्मी, तीन हजार से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस, 700 से ज्यादा आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों से हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली एन्टी ड्रोन सिस्टम से लैस हो गई है।

अभेद किले में तब्दील हुआ दिल्ली का लाल किला 

सबसे पहले आपको लाल किले की सुरक्षा के बारे में जानकारी दे देते हैं, जहां से पीएम मोदी तिरंगा झंडा फहराएंगे। लाल किले के आसपास ऐसा अभेद सुरक्षाचक्र तैयार किया गया है, ताकि बिना इजाजत परिंदा भी पर न मार सके। दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेज के अलावा सेना लालकिले के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर निगाह बनाये हुए है। जमीन से आसमान तक स्नपर्स की पैनी नजर है। लाल किले की सुरक्षा में AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

लाल किले के पास 700 AI लैस कैमरे

लाल किले की किलेबंदी के लिए 7 लेयर सिक्योरिटी के इतंजाम किए गए हैं। किले के अंदर इस बार 4 एन्टी ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए है। आसपास करीब 2 दर्जन पॉइंट पर NSG टीम की तैनाती की गई है। 5 किलोमीटर के रेडियस पर CCTV की पैनी नजर रहेगी। 700 AI तकनीक से लैस कैमरे लगाए गए है। सभी मेटल डिटेक्टर पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए है।

Advertisement

बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

लाल किले के अलावा दिल्ली के तमाम संवेदनशील इलाकों में इस बार खास तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। गाजियाबाद-नोएडा-गुरुग्राम-फरीदाबाद और अन्य बॉर्डर पर भारी वाहनों की एंट्री लाल किले पर होने वाले समारोह से 24 घंटे पहले प्रतिबंधित कर दी गई है। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 15,000 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है।
 

यह भी पढ़ें: Partition Horrors Day: PM मोदी ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर कही बड़ी बात

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड