अपडेटेड 25 February 2025 at 23:31 IST

दिल्ली में सनसनी खेज वारदात,पति को था अवैध संबंध का शक, पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, पहुंच गया थाना और फिर...

राजधानी दिल्ली के नंद नगरी में अवैध प्रेम संबंध के शक में एक पत्नि ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दिया और फिर थाने पहुंचकर अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

Follow : Google News Icon  
husband murdered his wife
पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या | Image: Shutterstock/representative

जतिन शर्मा

दिल्ली से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहां नंद नगरी में अवैध प्रेम संबंध के शक में एक पत्नि ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दिया। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज, 25 फरवरी की शाम करीब 5 बजे थाना हर्ष विहार में अमन (उम्र-24) नाम का युवक आया और उसने बताया कि उसने कुछ समय पहले नंद नगरी में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी पति की सूचना को हर्ष विहार थाना पुलिस ने नंद नगरी पुलिस को बताया।


पति ने खुद कबूल कर लिया गुनाह

आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। अमन के बयान के आधार पर पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और उसे घटना स्थल पर ले गई। पुलिस मकान नंबर 104, ए-2 ब्लॉक, एनएन की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां महिला का शव पड़ा मिला।

Advertisement


अवैध संबंध के शक में कर दी हत्या

इसके  बाद घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया। एसओसी से जांच कराई गई और शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। आरोपी से पूछताछ में से पता चला कि अमन और उसकी पत्नी की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। अवैध संबंध के शक में गुस्से में आकर अमन ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। थाना नंद नगरी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 15 मिस्ड कॉल... युवक के साथ रिलेशनशिप में थी लड़की, ब्रेकअप के बाद...

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 23:31 IST