BREAKING : दिल्ली में मुंडका की गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां मौजूद
Delhi Fire: मुंडका के इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर दो दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंच गई।
- भारत
- 2 min read

Delhi Fire: मुंडका के इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर दो दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल कर्मी फिलहाल आग बुझाने में जुट गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह गत्ता फैक्ट्री थी जिसमें अभी भीषण आग लगी हुई है।
दमकल विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि, आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत 35 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
आग बुझाने की कोशिश जारी
दमकल के बहुत सारे कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि, मुंडका औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की करीब 35 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं'।
घटनास्थल के पास घना काला धुआं ही धुंआ
दूसरी ओर एक अधिकारी ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘फैक्ट्री में आग लगने की वजह से घटनास्थल के आसपास घना काला धुआं फैल गया। जिस कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। दूर दूर से लोग आग की लपटो को देखने पहुंच रहे हैं।’
Advertisement
यह भी पढ़ें : शिमला में इंटरनेशनल Summer Festival शुरू, राज्यपाल शिव ने शुभारंभ कर बताया क्यों है खास; 4 दिन चलेगा
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे
फिलहाल, इस बात का पता नहीं चल सका है कि फैक्ट्री के अंदर कोई फंसा है या नहीं, लेकिन दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके अलावा किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है। दम कल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं, दूसरी ओर घटना स्थल पर आस पास काला धुआं छाया हुआ है। आग देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर मौजूद है।