दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बस से टकराकर 2 बाइकसवारों की मौत, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
राजधानी दिल्ली के द्वारिका जिले के जाफरपुर कलां थाना इलाके से सड़क हादसे का एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है।
Digital Desk Edited by:
Deepak Gupta
- भारत
- 1 min read
साहिल भांबरी
Delhi Road Accident : राजधानी दिल्ली के द्वारिका जिले के जाफरपुर कलां थाना इलाके से सड़क हादसे का एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो दहल गया।
वीडियो में दिख रहा है कि एक तरफ से डीटीसी बस और दूसरी तरफ से बाइक सवार दो युवक आते हुए नजर आ रहे हैं। 19 सेकेंड के इस वीडियो में डीटीसी की बस में और बाइक सवार की जोरदार टक्कर होती हई नजर आ रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।
सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत
Advertisement
ये दर्दनाक हादसा 22 अप्रैल दोपहर 3:40 बजे के आसपास का है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने सोमवार के दिन ही बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया था