Delhi High Alert: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी दिल्ली तैयार, CM रेखा ने की हाईलेवल मीटिंग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार (10 मई) को दिल्ली सचिवालय में एक हाईलेवल मीटिंग की, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी प्रमुख विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
High Alert in Delhi
एक्टिव मोड में दिल्ली | Image: ANI

High Alert in Delh: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार (10 मई) को दिल्ली सचिवालय में एक हाईलेवल मीटिंग की, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी प्रमुख विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस, परिवहन, दमकल और निर्माण से जुड़े विभागों को साफ तौर पर निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहित सर्वोपरि रहेगा और इसके लिए सभी संसाधन एक्टिव मोड में रहेंगे।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान जंग के मुहाने पर खड़े हैं। दोनों देशों में तनातनी बढ़ती ही जा रही है। बौखलाया पाकिस्तान भारत पर ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक से हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है। दूसरी ओर भारत की ओर से उसे जोरदार जवाब दिया जा रहा है। तनावपूर्ण हालातों के बीच विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना ने शनिवार (10 मई) को फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान की नापाक करतूतों की पोल खोली।

पाक ने अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश की- कुरैशी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसाने वाली और तनाव बढ़ाने वाली हैं। वहीं भारत उसकी इन हरकतों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से जवाब दे रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूतों के साथ पाकिस्तान के एक-एक झूठ की पोल खोली गई। साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह भी बताया कि किस तरह से पड़ोसी मुल्क ने हमलों के जरिए अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश की।

‘पाकिस्तान की हरकतें उकसाने और तनाव बढ़ाने वाली’

शनिवार (10 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं। जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दौरान कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान लगातार अपने सैनिकों की तादाद बढ़ाई जा रही है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा ठीक नहीं है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भारतीय एयरबेस पूरी तरह से सेफ

PC में सबूतों के साथ पाकिस्तान के एक-एक झूठ की पोल खोली। सेना ने वीडियो दिखाकर बताया कि पड़ोसी मुल्क की ओर से किए गए हमलों में भारतीय वायुसेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पाकिस्तान केवल झूठ फैला रहा है।

Advertisement

विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से गतिविधियों को लेकर किए गए दावे झूठ, गलत सूचना और दुष्प्रचार पर आधारित हैं। वहीं, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तानी एयरबेसों पर भारत के हमले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर ही सटीक हमला किए। व्योमिका सिंह ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने की कोशिश की, जिसमें उसने भारतीय S-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

नागरिक विमानों को ढाल बना रहा कायर पाकिस्तान

कर्नल सोफिया कुरैशी ने  कहा कि नागरिक विमानों की आड़ लेकर पाकिस्तान ने विमान मार्गों का दुरुपयोग किया है। उसने LoC पर भी गोलीबारी की कोशिश की। पाकिस्तान ने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया।  

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इसमें चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें।

यह भी पढ़ें : रोहित ने अचानक टेस्ट से क्यों लिया संन्यास? सहवाग ने बताई बड़ी वजह

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड