दिल्‍ली-NCR में बादलों की लुकाछिपी खत्म, 'रेनी ट्यूजडे' से मौसम हुआ सुहाना; लेकिन झमाझम बारिश के बीच प्रशासन ने क्यों की सर्तक रहने की अपील?

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर के बाद से जारी बादलों की लुकाछिपी मंगलवार की सुबह होते ही खत्म हो गई। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heavy Rain Lashes Delhi-NCR, Orange Alert Issued weather update temperature down
दिल्‍ली-NCR में बादलों की लुकाछिपी खत्म, 'रेनी ट्यूजडे' से मौसम हुआ सुहाना; लेकिन झमाझम बारिश के बीच प्रशासन ने क्यों की सर्तक रहने की अपील? | Image: X

Heavy Rain Lashes Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर के बाद से जारी बादलों की लुकाछिपी मंगलवार की सुबह होते ही खत्म हो गई। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ सुरक्षा के कदम उठाने की सलाह भी दी है। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की आशंका है। ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच बीच मे धूप खिले रहने पर उमस से भी परेशानी होगी। उधर, मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

28 से 30 जुलाई 2026 के दौरान बारिश बढ़ने की बहुत संभावना

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 से 30 जुलाई 2026 के दौरान बारिश बढ़ने की बहुत संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर और पंजाब में काफी ज़्यादा बारिश का पूर्वानुमान है।

Advertisement

इस दौरान पंजाब और हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (12 सेमी से ज़्यादा) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लोगों को मॉनसून की स्थिति को देखते हुए जरूरी सावधानी और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। अगले तीन दिन इन दोनों राज्यों में मॉनसून के सक्रिय होने से बारिश की कमी कुछ कम होने के उम्मीद है और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- CJP Protest: भगदड़ मची तभी आया शख्‍स और गलत तरीके से किया टच...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच BJP पूर्व MLA की बेटी से हुई थी छेड़खानी
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड