दिल्ली में फिर मौत की बारिश, नाले में गिरने से मां-बेटे की मौत; प्राइवेट-सरकारी सभी स्‍कूलें बंद

दिल्ली और इसके पास के इलाकों में हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं, कुछ इलाकों में बारिश आफत बन गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Rain
दिल्ली में भारी बारिश से तबाही | Image: PTI

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। देर शाम शहर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। मगर कुछ ही घंटों की बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। कई इलाकों से दिवार गिरने की जानकारी मिली। वहीं, गाजीपुर इलाके में पानी से भरे नाले में डूबने से 22 वर्षीय महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी दिल्ली-NCR में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के सभी प्राइवेट-सरकारी स्कूल आज बंद हैं।

बुधवार शाम को दिल्ली और इसके पास के इलाकों में हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं, कुछ इलाकों में बारिश आफत बन गई। घंटे भर की बारिश में ही दिल्ली दरिया बन गई। यातायात जाम हो गया और सड़कें नदियों जैसी दिखने लगीं, जिससे लोग जहां-तहां फंस गए। वहीं, दिल्ली में 3-4 जगह मकान, दिवार गिरने की भी सूचना मिली।


गाजीपुर में नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत

भारी बारिश के बीच गाजीपुर इलाके में पानी से भरे नाले में डूबने से 22 वर्षीय महिला और उसके बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली द्वारा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ साप्ताहिक बाजार में सामान लेने गई थी।

गाजीपुर पुलिस के अनुसार, तनुजा और उनका तीन वर्षीय बेटा प्रियांश साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे कि तभी जलभराव के कारण वे नाले में फिसल गए और डूब गए। यह घटना खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास हुई, जहां सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा था।

Advertisement

दिल्ली में सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद 

IMD ने गुरुवार को दिल्ली-NCR में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया, बुधवार शाम बहुत भारी बारिश होने और गुरुवार को भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर, सभी स्कूल - सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

 सब्जी मंडी इलाके में गिरा मकान

वहीं, भारी बारिश के कारण उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में एक अन्य घटना में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली कम से कम 10 उड़ानों का गंतव्य बदलकर दूसरे हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में राहत की बारिश बनी आफत, कई राज्यों के लिए IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड