Gurugram: उधार के 3 हजार रुपए ना लौटाने पर 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, दोस्त ने ही दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Gurugram murder: गुरुग्राम में सिर्फ 3000 रुपये के लेन-देन को लेकर 17 साल के केशव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। केशव के दोस्त ने आरोपी मानू से दिसंबर में 300 रुपये उधार लिए थे... पूरी खबर पढ़ें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gurugram murder
गुरुग्राम में 3000 रुपये के विवाद में 17 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या | Image: Representative Image

Gurugram murder: गुरुग्राम में महज 3 हजार रुपये के लेन-देन के चक्कर में एक युवक की जान ले ली गई। सेक्टर-14 इलाके में 17 साल के केशव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, आरोपी मानू नाम के एक युवक को बताया जा रहा है। सिर्फ लेन-देन के छोटे से विवाद ने केशव को मौत के घाट उतार दिया।

मृतक केशव हरियाणा के पलवल जिले के गांव बड़ा बैजपुर का निवासी था। वह गुरुग्राम के सेक्टर-14 में एक कार शोरूम में काम करता था और सुखराली इलाके में किराए पर रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि केशव एक मेहनती युवक था, जो शहर में बेहतर जीवन की तलाश में आया था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है।

आरोपी मानू से उधार लिए थे 3000 रुपये

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में केशव के दोस्त धीरज ने आरोपी मानू से 3000 रुपये उधार लिए थे। मानू लगातार पैसे वापस मांग रहा था, जिससे धीरज पर दबाव बढ़ गया। केशव ने बीच-बचाव करते हुए मानू से कहा कि वह ज्यादा जोर न डाले। इसी बात पर दोनों के बीच कई बार बहस हुई।

घटना से एक दिन पहले शाम को और फिर अगले दिन सुबह के वक्त भी फोन पर केशव और मानू के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद केशव आरोपी के कार्यस्थल पर पहुंच गया, जहां झगड़ा और तेज हो गया। गुस्से में मानू ने चाकू निकालकर केशव पर वार कर दिया। घायल केशव को पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

हिरासत में आरोपी, हो रही पूछताछ 

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। थाना सिविल लाइंस गुरुग्राम की टीम ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ में विवाद की पुष्टि हुई है। यह घटना गुरुग्राम जैसे शहरों में छोटे विवादों से होने वाली हिंसा को उजागर करती है। 

यह भी पढ़ें: Scam Alert: इनबॉक्स में आया e-PAN Download का लिंक हो सकता है फिशिंग

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड