Greater Noida: मूसलाधार बारिश के बाद पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला

ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव में तेज बारिश के बाद निर्माणाधीन मकान गिर गया, जनहानि की कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि गांव में नहर का पानी भी घरों में घुस गया है। जानें कैसे हैं हालात, पढ़ें पूरी डिटेल

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गि
पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गि | Image: Republic

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में हुई तेज मूसलाधार बारिश के बाद अचानक निर्माणधीन मकान भर भराकर गिर गया, दादरी के पल्ला गांव में ये घटना घटी, गनीमत रही कि जब हादसा हुआ तो निर्माणाधीन मकान में कोई भी मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल इस घटना में किसी की जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है। दरअसल मूसलाधार बारिश के बाद नहर का स्तर बढ़ गया था, ऐसे में लोगों के घरों में भी पानी घुस आया। दूसरी ओर भारी बारिश के चलते किसानों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। 

तेज बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अभी तक इस घटना में किसी की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। तेज बारिश के कारण आसपास की नहर का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नतीजा यह हुआ कि कई घरों में पानी घुस गया। गांव के निवासी पानी निकालने में जुटे दिखे। बारिश का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहा। किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर जाने से खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। 

मकान की नींव बारिश से कमजोर पड़ गई 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान की नींव बारिश के पानी से कमजोर पड़ गई थी, जिसके चलते वह ढह गया। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मौसम में निर्माणाधीन इमारतों की सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है। अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं। बारिश जारी रहने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: भोपाल: CM हाउस घेरने निकले किसान, मोहन यादव ने बनाई कमेटी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड