Noida Building Slab Collapse: नोएडा सेक्टर-144 में निर्माणाधीन बिल्‍डिंग की सेंटरिंग गिरी, 2 मजदूरों की मौत; एक घायल

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-144 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं एक मजदूर घायल बताया जा रहा है। घायल मजदूर को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरी
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरी | Image: X/ @noidapolice

Noida Building Centering Collapse: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-144 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग (ढांचा) अचानक गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तुरंत पास के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यहां श्री महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी की ये बिल्डिंग बन रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल 2 सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी को लेकर कोई खबर नहीं है। लेकिन हादसे के पीछे लापरवाही को लेकर भी जांच की जा रही है।

हादसे को लेकर पुलिस का आया बयान

हादसे को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने कहा- 'थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत बिल्डिंग की सेंटरिंग गिर जाने के कारण वहां कार्य कर रहे 2 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए थे, दोनों व्यक्तियों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोई बिल्डिंग/मकान नही गिरा है। 2 सुपरवाइजर/ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।'
 

मजदूर की पत्नी ने बताया- 2 साल से बिल्डिंग में काम कार रहे थे

निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने के बाद नीचे दबे मजदूरों को फेलिक्स अस्पताल लाया गया। जहां 2 मजदूरों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और एक घायल मजदूर का फिलहाल इलाज चल रहा है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर बिहार के भागलपुर से हैं। एक ही परिवार के दो सदस्य इस हादसे का शिकार हुए जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है। घायल मजदूर की पत्नी ने बताया कि वो 2 साल से इस बिल्डिंग में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड