ग्रेटर नोएडा में थार का कहर, बाइक को 10 किमी तक घसीटा; पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए भागा था चालक, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में एक थार ने ना सिर्फ बाइक को टक्कर मारी बल्कि बाइक को 10 किमी घसीटता चला गया और ये हरकत करने से पहले थार चालक पेट्रोल पंप पहुंचा और पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए वहां से भाग निकला, इसी दौरान उसने इस सड़क हादसे को अंजाम दिया, जानें कैसा सड़क पर मंजर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Greater Noida Thar Accident
थार ने पेट्रोल पंप से भागने के बाद बाइक को 10 किमी तक घसीटा | Image: Republic

Greater Noida Thar Accident: ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर (Dhoom Manikpur) इलाके से एक चौंकाने वाला सड़क हादसा सामने आया,  जहां एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इसके बाद भी थार चालक रूका नहीं, बाइक को थार में फंसाकर लगभग 10 किलोमीटर तक घसीटता रहा। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत पेट्रोल पंप से हुई। जहां थार चालक ने फ्यूल भरवाया लेकिन पैसे दिए बिना वहां से भाग निकला। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। इसी दौरान थार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक थार में फंस गई।

टक्कर के बाद भी नहीं रूकी थार 

बाइक को टक्कर मारने के बाद भी थार रूकी नहीं, चालक ने तेज रफ्तार में बाइक को घसीटना जारी रखा। इस दौरान बाइक में आग भी लग गई। राहगीर चिल्लाते रहे, लेकिन थार चालक रुकने को तैयार नहीं हुआ। घटना बादलपुर दादरी कोत और जारचा थाना क्षेत्र में हुई,  लगभग 10 किलोमीटर पीछा करने के बाद बादलपुर दादरी कोत पुलिस और जारचा पुलिस ने थार को रोक लिया।

थार रोककर आरोपी चालक को पकड़ा 

थार को पकड़ने के बाद चालक को हिरासत में लिया गया और थार जब्त कर ली गई। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी 22  साल के हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि थार चालक पर पेट्रोल पंप से फरार होने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में CCTV फुटेज और गवाहों के बयान शामिल किए जा रहे हैं।

Advertisement

वहीं, घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। यह घटना सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर फिर सवाल खड़े कर रही है। ग्रेटर नोएडा में तेज गाड़ियों से जुड़े हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत सूचना दें। फिलहाल इस हादसे को लेकर आगे की जांच की जा रही है।  

यह भी पढ़ें: 1 मार्च से WhatsApp और Telegram पर लागू होगा सिम बाइंडिंग नियम, पढ़ें

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड