Delhi Commission for Women: दो बार रहीं पार्षद, मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष...दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष चुनी गईं लता गुप्ता
दिल्ली सरकार द्वारा लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा एवं रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली सरकार द्वारा लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा एवं रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है। दिल्ली सीएम रखा गुप्ता ने इस बात की जानकारी दी और कहा, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।"
इसके अलावा दिल्ली सरकार द्वारा निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष तथा कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य नियुक्त किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली सरकार समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।