BREAKING: दिल्ली में बड़ा हादसा, सरकारी शौचालय के सीवर पर बना पोल गिरने से बच्ची की मौत, जिम्मेदार कौन?

दिल्ली के होलंबी खुर्द इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। सीवर टैंक पर पोल गिरने से बच्ची की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Incident
दिल्ली में हादसा | Image: X

Delhi News: दिल्ली से होलंबी खुर्द इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक पर लगा गैस वेंटिलेशन पिलर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान 7 साल की तान्या के तौर पर हुई, जो तीसरी कक्षा की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार भारी पिलर उसके ऊपर आकर गिरने, जिसके नीचे वह दब गई और तान्या की दर्दनाक मौत हुई।

कैसे हुआ हादसा? 

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार (6 जून) शाम को अचानक पिलर गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां पहुंचे और भारी कंक्रीट के मलबे को हटाकर बच्ची को निकालने की कोशिश करने लगे। हालांकि, इसके बावजूद तान्या को गंभीर चोटें आ चुकी थीं। बच्ची को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

इस दुखद घटना के बाद इलाके के लोग बेहद गुस्से और शोक में भर गए। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और दिल्ली नगर निगम (MCD) पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते नजर आए।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सार्वजनिक शौचालय और सेप्टिक टैंक वाला इलाका कई महीनों से खतरनाक हालत में था। सेप्टिक टैंक के ढक्कन गायब थे, नालियां खुली पड़ी थीं और कई हिस्से कमजोर हो चुके थे। इस दौरान लोगों को नियंत्रित करने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए पुलिस को मौके पर भेजा गया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि इस संरचनात्मक ढहने की जांच शुरू कर दी गई है और लापरवाही का आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है। 

लोधी रोड में दीवार गिरने से हुआ था हादसा

इससे पहले शुक्रवार (5 जून) को दिल्ली के लोधी रोड पर सीवर लाइन के लिए चल रही खुदाई के दौरान दयानंद श्मशान घाट की दीवार गिर गई थी। इससे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्टोव में हुआ धमाका तो बिजली काट हुआ फरार... कुक की इस 'बड़ी' लापरवाही से 21 लोगों की गई जान? दिल्ली होटल अग्निकांड में बड़ा खुलासा

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड