Delhi : तिहाड़ की मंडोली जेल नंबर 15 में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या, MCOCA और हत्या के कई गंभीर मामलों में था बंद

Delhi news : गैंगस्टर सलमान त्यागी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। इस घटना ने जेल सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Follow : Google News Icon  
Gangster Salman Tyagi committed suicide in Tihar Mandoli Jail No. 15
गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या | Image: Republic

Delhi crime news : दिल्ली में तिहाड़ जेल की मंडोली जेल नंबर 15 में बंद कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आत्महत्या कर ली है। जेल प्रशासन को इस घटना की जानकारी सुबह के समय मिली। सलमान त्यागी पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) समेत हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में दर्जनों मुकदमे चल रहे थे।

गैंगस्टर सलमान त्यागी का नाम दिल्ली के अपराध जगत में लंबे समय से चर्चा में रहा है। वो कई संगीन अपराधों में शामिल रहा, जिनमें हत्या, रंगदारी और अवैध हथियारों से संबंधित मामले शामिल हैं। फिलहाल, आत्महत्या के कारण की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जेल प्रशासन और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गए हैं, ताकि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। 

जेल में बैठकर चलवाई गोली

सुभाष नगर इलाके में दो सगे भाइयों पर दर्जन भर गोलियां चलावाने का आरोप भी सलमान त्यागी पर था। आरोप है कि जेल में बैठकर गैंगस्टर ने इस साजिश को रचा था। इस वारदात को उसके बाहर मौजूद शूटरों ने अंजाम दिया था, जिसके पीछे सलमान का दिमाग काम कर रहा था। इस घटना ने जेल सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

यह मामला दिल्ली के अपराध जगत और जेल प्रशासन के लिए एक गंभीर मुद्दा बन गया है और आगे की जांच से इस घटना के और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी

सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ सलमान त्यागी के करीबी रिश्ते थे, वो लंबे समय से लॉरेंस ग्रुप से जुड़ा हुआ था। सलमान त्यागी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार बात भी कर चुका था। सूत्र अनुसार सलमान, लॉरेंस गैंग के एक्सटॉर्शन और फायरिंग जैसे कई काम भी कर चुका था। कुछ दिनों पहले सलमान के पास से जेल प्रशासन ने फोन भी बरामद किया था।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने 24 घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का किया था दावा, लेकिन पुतिन के साथ तीन घंटे की बाातचीत भी रही बेनतीजा, अब आगे क्या? 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड