BREAKING: भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया अरेस्ट, पुराने रेप केस में हुई गिरफ्तारी

Samir Modi Arrested: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समीर पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samir Modi Arrested
Samir Modi | Image: Samir Modi/X

Samir Modi Arrested: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समीर पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समीर को रेप के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, समीर की यह गिरफ्तरी दिल्ली एयरपोर्ट से की गई है। बताया गया कि समीर देश से बाहर जाने के फिराक में थे, तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस कोर्ट में समीर को पेश करेगी। 
 

महिला ने समीर मोदी से मांगे थे 50 करोड़ रुपये?

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिकायतकर्ता महिला और समीर मोदी के वकील के बीच कई बार बात भी हो चुकी थी।  

खबर यह भी है कि महिला इस मामले में समझौता करने के लिए समीर मोदी से 50 करोड़ रुपये की मांग कर रही थी। इस मांग को समीर ने पूरा करने से मना कर दिया था। अब शिकायतकर्ता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समीर मोदी को गिरफ्तार किया है। 
 

Advertisement


समीर मोदी और विवाद

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, समीर मोदी पहले भी कई विवादों में घिरे रहे हैं। एक तरह से उनका विवादों से पुराना नाता बताया जाता है। वर्ष 2024 में संपत्ति विवाद में समीर मोदी ने अपनी मां के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। वहीं, समीर पर कंपनी के दो डायरेक्टर्स ने मानहानि के भी आरोप लगाए थे। इसके बाद दिल्ली कोर्ट ने उन्हें समन भेजा था। इसके अलावा, समीर मोदी पर कंपनी के शेयर खरीद मामले में भी केस चल रहा है।  
 

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड